बारिश से बिहार में लुढ़का पारा, अभी भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Published at :25 Aug 2018 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से बिहार में लुढ़का पारा, अभी भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

पटना : बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बादल छाये हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है. पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बादल छाये हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है. पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और बारिश होगी. कई क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार हैं. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया जा चुका है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, गया का 25.8 डिग्री व पूर्णिया का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. वहीं, शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 31.40 मिलीमीटर, भागलपुर में 13.10 मिलीमीटर और पूर्णिया में 6.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन