पटना : बिहिया कांड में राजद नेता शामिल तो भी फांसी दे दो : तेजस्वी यादव
Updated at : 23 Aug 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भोजपुर के बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमानेवालों में राजद कार्यकर्ताओं का नाम आने के बाद विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने निशाना साधने वालों को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि एक महिला को निर्वस्त्र घुमाने की शर्मनाक घटना में भी चंद नीतीश परस्त लोगों को ऐसी रोशनी दिखाई दी […]
विज्ञापन
पटना : भोजपुर के बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमानेवालों में राजद कार्यकर्ताओं का नाम आने के बाद विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने निशाना साधने वालों को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि एक महिला को निर्वस्त्र घुमाने की शर्मनाक घटना में भी चंद नीतीश परस्त लोगों को ऐसी रोशनी दिखाई दी कि एक आरोपित के उपनाम से उत्साहित हो उसे राजद वोटर भी नहीं, बल्कि नेता ही बता दिया.
सीएम को संबोधन देते हुए कहा कि आपके नियोजित प्रवक्ता कह रहे है इसमें राजद नेता भी सम्मिलित है, अगर है तो क्या आपके हाथ बंधे हुए हैं. दोषी हैं तो फांसी की सजा दिलाइये. तेजस्वी ने कहा है कि हम सरकार की तरह नहीं जो ब्रजेश ठाकुर जैसे बलात्कारियों को जी-जान से बचाते फिरें. जेपी मिश्रा के तबादले पर भी सवाल उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




