पटना पहुंचा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थिकलश, 11 नदियों में होंगी प्रवाहित, आज जायेगा जिलों में

Updated at : 23 Aug 2018 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना पहुंचा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थिकलश, 11 नदियों में होंगी प्रवाहित, आज जायेगा जिलों में

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ए-आई-407 से पटना लाया गया अस्थिकलश, आज जिलों में जायेगा पटना : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का अस्थिकलश बुधवार को पटना पहुंचा. एयरपोर्ट से फूलों से सजी खुली गाड़ी में उनके अस्थिकलश को भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया. प्रदेश कार्यालय में बने विशेष मंच पर उनके अस्थि कलश को रखा […]

विज्ञापन
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ए-आई-407 से पटना लाया गया अस्थिकलश, आज जिलों में जायेगा
पटना : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का अस्थिकलश बुधवार को पटना पहुंचा. एयरपोर्ट से फूलों से सजी खुली गाड़ी में उनके अस्थिकलश को भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया. प्रदेश कार्यालय में बने विशेष मंच पर उनके अस्थि कलश को रखा गया है .
हजारों लोगों ने अपने प्रिय नेता के अस्थिकलश का दर्शन किये और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया. दिन में करीब 3.30 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय दिल्ली से अस्थिकलश लेकर पटना पहुंचे. दिल्ली से अस्थिकलश के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे , बिहार के पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा. सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी और संजय जायसवाल भी साथ आये .
हवाई अड्डे से खुली जीप में अटल जी के अस्थिकलश को भाजपा कार्यालय लाया गया. खुली जीप में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, रामकृपाल यादव, बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय मौजूद थे. खुली जीप के पीछे भाजपा नेताओं व हजारों लोगों की भीड़ चल रही थी.
सभी लोग अटल बिहारी अमर रहे का नारा लगा रहे थे. एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक रास्ता अटलमय रहा. जगह- जगह उनकी कविता वाले होर्डिंग लगाये गये हैं. भाजपा कार्यालय में भी उनकी कविता वाले कई पोस्टर लगाये गये हैं. भजन और निर्गुण के बीच लोग भाजपा कार्यालय में उनके अस्थिकलश पर पुष्प अर्पित किया.
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल एस.एन. आर्य , केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह , सांसद सीपी ठाकुर, भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी. सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. इधर कोनहरा घाट, कोशी महासेतु तथा सिमरिया घाट बेगुसराय में अस्थि कलश विसर्जन के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय मौजुद रहेंगे.
भाजपा कार्यालय में हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि : भाजपा कार्यालय में विधायक नितीन नवीन, डा. संजीव चौरसिया, अनिल कुमार सिंह, आशा सिन्हा, मिथिलेश तिवारी , अरुण सिन्हा,आदित्य नारायण पांडेय, पूर्व विधान पार्षद हरेन्द्र प्रताप, किरण घई, विधान पार्षद डाय सूरजनंदन कुशवाहा, प्रो. राजेन्द्र गुप्ता, देवेश कुमार, चितरंजन कुमार , वरूण सिंह, आनंद पाठक, सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश पर पुष्पांजलि देकर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया.

हवाई अड्डे से खुली जीप में भाजपा कार्यालय लाया गया अस्थिकलश
बक्सर व बलिया के बीच बनने वाले पुल का नाम वाजपेयी जी के नाम पर हो: चौबे : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि नेशनल हाईवे 84 से सटकर गंगा नदी पर बक्सर से बलिया के बीच बनने वाले दूसरा पुल का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होना चाहिए. इधर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी आजाद भारत के उन गिने-चुने नेताओं में से एक थे जिनका जुड़ाव सीधे लोगों के दिलों से था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन