मसौढ़ी में किसान की हत्या कर शव खेत में फेंका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी मसौढ़ी : थाना क्षेत्र के छाता गांव के 42 वर्षीय किसान की हत्या कर बीते शुक्रवार की शाम शव बदमाशों ने खेत में फेंक दिया. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. इस […]
विज्ञापन
पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
मसौढ़ी : थाना क्षेत्र के छाता गांव के 42 वर्षीय किसान की हत्या कर बीते शुक्रवार की शाम शव बदमाशों ने खेत में फेंक दिया. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. इस संबंध में मृतक के पुत्र रोहित कुमार ने साजिश के तहत अपने पिता की हत्या कर देने का आरोप लगा चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इधर, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी. मिली जानकारी के मुताबिक छाता गांव के कमलेश कुमार कामेश उर्फ पप्पू सिंह शुक्रवार को कुछ मजदूरों को लेकर धान की मोरी उखाड़ने के लिए अपने गांव से पूरब खेत गया था. मोरी उखाड़ने के बाद वह मजदूरों के साथ तुलसीचक मुसहरी चला गया. उसके साथ चार-पांच अन्य अज्ञात लोग भी थे.
इसी बीच शाम करीब पांच बजे कुछ ग्रामीणों ने कमलेश कुमार कामेश का शव उसके घर से उत्तर स्थित गांव के परतानी के पास खेत में पड़ा देखा और इसकी सूचना उसके बेटे रोहित को दी. बेटे का आरोप है कि उसके पिता की पीठ का चमड़ा पूरा उखड़ा हुआ था. उसका यह भी आरोप है कि हत्या का मामला न बने इस कारण उनकी हत्या कर शव बदमाशों ने खेत में फेंक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










