107 चरपहिया और इतने ही दोपहिया वाहनों की जरूरत

पटना : डायल-112′ के संचालन को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. पहले चरण में पटना में कॉल सेंटर को सक्रिय करना है, इसलिए बजट के लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया गया. पटना में 107 चरपहिया और इतने ही दोपहिया वाहनों को खरीदने की तैयारी है. इसके अलावा […]
पटना : डायल-112′ के संचालन को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. पहले चरण में पटना में कॉल सेंटर को सक्रिय करना है, इसलिए बजट के लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया गया. पटना में 107 चरपहिया और इतने ही दोपहिया वाहनों को खरीदने की तैयारी है. इसके अलावा सभी जिलों के एसपी को भी पत्र लिखा गया है.
उनसे गाड़ियों व स्टाफ का ब्योरा मांगा गया है. सबसे पहले राजधानी में आपातकालीन सेवा प्रणाली को शुरू करना है. इमरजेंसी रेस्पांस सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत आपातकालीन सेवाओं के लिए एक नंबर होना है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद देश भर में इन सेवाओं के लिए डायल 112 नंबर को शुरू करने की कवायद शुरू हुई है. इस नंबर पर पुलिस, स्वास्थ्य, फायर, आपदा विभाग से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होंगी. इन विभागों को एक साथ मिलकर काम करना है. इसके लिए हर जिले में सेंटर बनाना है. इस योजना के तहत खास तरह के वाहन होंगे. सभी वाहनों में जीपीआरएस लगा होगा. ताकि उनका लेकोशन ट्रेस होता रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










