कोचिंग में छेड़खानी के बाद दो गुटों में चाकू बाजी, युवती समेत तीन की हालत नाजुक

Updated at : 17 Aug 2018 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग में छेड़खानी के बाद दो गुटों में चाकू बाजी, युवती समेत तीन की हालत नाजुक

बक्सर : जिला के धनसोई थाना क्षेत्र के धनसोई बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़े गये. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जम कर चाकू बाजी शुरू हो गयी. वहीं, एक पक्ष के लोगों ने एक युवती समेत तीन युवकों को चाकू मार दिया. जिसमें, तीनों बुरी तरह […]

विज्ञापन

बक्सर : जिला के धनसोई थाना क्षेत्र के धनसोई बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़े गये. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जम कर चाकू बाजी शुरू हो गयी. वहीं, एक पक्ष के लोगों ने एक युवती समेत तीन युवकों को चाकू मार दिया. जिसमें, तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां, डॉक्टरों ने दो को बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया. तीनों जख्मी धनसोई के रहने वाले प्रियंका कुमारी, मोहन वर्मा और सुजीत वर्मा बताये जाते हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे कोचिंग में पढ़ाई को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट की नौबत आ गयी, जिसमें एक पक्ष के सोनू कुमार, गुड्डु कुमार और मोनू कुमार ने दूसरे पक्ष के प्रियंका कुमारी, मोहन कुमार और उसके पुत्र संजीत कुमार को चाकू मार दिया, जिसमें तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गये. इसी बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनसोई थाना की पुलिस को दिया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर गुड्डु कुमार, सोनू कुमार और मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही तीनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. डॉक्टरों ने मोहन वर्मा और संजीत वर्मा की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया. धनसोई थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में तीनों को चाकू मारी गयी है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. आवेदन मिलते ही सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि मोहन वर्मा की स्थिति नाजुक बनी हुई है. युवती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुटखा खाकर थूकने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. इसके बाद एक गुट गुड्डु कुमार समेत तीन लोगों ने युवती के साथ छेड़खानी की, जिसमें दोनों गुटों में मारपीट हुई. इसके बाद गुड्डु कुमार और उसके साथियों ने युवती समेत मोहन वर्मा और संजीत वर्मा को चाकू मार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन