पटना आसरा होम मामला : मनीषा दयाल के घर पर छापेमारी

पटना : बिहार कीराजधानी पटनाके राजीव नगर में स्थित आसरा शेल्टर होम में दो संवासिनों की मौत के मामले में पटना पुलिस की विशेष टीम ने मंगलवार को मनीषा दयाल के घर पर छापा मारा है. सचिवालय डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड स्थित एसएमएस विला स्थित फ्लैट नं. 101 […]
पटना : बिहार कीराजधानी पटनाके राजीव नगर में स्थित आसरा शेल्टर होम में दो संवासिनों की मौत के मामले में पटना पुलिस की विशेष टीम ने मंगलवार को मनीषा दयाल के घर पर छापा मारा है. सचिवालय डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड स्थित एसएमएस विला स्थित फ्लैट नं. 101 में छापेमारी करने पहुंची. जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान छापेमारी के दौरान मनीषा दयाल के पति घर में मौजूद नहीं थे.
बताया जाता है कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान शेल्टर होम संबंधी कागजातको जब्त किया हैं और मनीषादयाल के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार ने मनीषादयाल द्वारा चलाये जा रहे शेल्टर होम को टेकओवर कर लिया गया है. इससे पूर्व सोमवार देर रात पुलिस ने मनीषा के एनजीओ के ऑफिस में छापा मारा था. जिसके बादआज मनीषा के घर पर छापा मारा गया. सोमवार रात को पुलिस ने मनीषा से पूछताछ की थी. बता दें कि आसरा होम की दो संवासिनों की मौत के मामले में गिरफ्तार एनजीओ के सचिव चिरंतन कुमार व कोषाध्यक्ष मनीषा दयाल फिलहाल पुलिस रिमांड पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










