पटना : सरकारी क्वार्टर में घुस कर अपराधियों ने सचिवालय पदाधिकारी को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2018 11:08 AM

विज्ञापन

पटना : राजधानी में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की सुबह एक कर्मी को गोली मार कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि अज्ञात अपराधियों ने सरकारी आवास में घुस कर गोली मार दी. उन्हें पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भरती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, राजधानी में […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की सुबह एक कर्मी को गोली मार कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि अज्ञात अपराधियों ने सरकारी आवास में घुस कर गोली मार दी. उन्हें पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भरती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की अहले सुबह सचिवालय में कार्यरत योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी राजीव कुमार के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित सरकारी क्वार्टर में घुस कर गोली मार दी. घायल राजीव को पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन