आसरा शेल्टर होम : तेजस्वी का बड़ा आरोप, कहा- पटना शेल्टर होम बना एक संगठित सेक्स रैकेट का अड्डा

पटना : पटना शेल्टर होम में दो लड़कियों की मौत लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है. शेल्टर होम संचालिका मनीषा दयाल को लेकर हो रहे खुलासे ने मामले को और उलझा दिया है. इस बीच राजद के युवा नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस मामले को लेकर नीतीश सरकार […]
पटना : पटना शेल्टर होम में दो लड़कियों की मौत लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है. शेल्टर होम संचालिका मनीषा दयाल को लेकर हो रहे खुलासे ने मामले को और उलझा दिया है. इस बीच राजद के युवा नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस मामले को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि पटना शेल्टर होम एक संगठित सेक्स रैकेट का अड्डा लग रहा है. पड़ोसी कह रहे हैं कि बेसहारा लड़कियों के पास रातभर बड़ी-बड़ी गाड़ियां आती थी. रात भर शेल्टर होम से लड़कियों के रोने और चीखने की अवाजें आती थीं.
पटना शेल्टर होम एक संगठित सेक्स रैकेट का अड्डा लग रहा है।पड़ोसी कह रहे है बेसहारा लड़कियों के पास रातभर बड़ी-बड़ी गाड़ियाँ आती थी।
2 युवतियों की संदिग्ध हालात में मौत हुई है।बिना पुलिस को जानकारी दिए पोस्ट्मॉर्टम हुआ।
अब DM/SSP वहाँ घंटो जाँच की नौटंकी कर रहे है, पहले कहाँ थे?

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 13, 2018
नीतीश कुमार जी आपकी नाक के नीचे, मुख्यमंत्री आवास से चंद मिनटों की दूरी पर स्थित पटना के आसरा गृह में दो युवतियों की संदिग्ध मौत हुई। पुलिस को ख़बर नहीं, एक का दाह संस्कार भी कर दिया गया।
नीतीश जी कुर्सी के लालच में आप राजधर्म भूल गए है?
क्या आपकी अंतरात्मा आपको कचोट नहीं रही?

तेजस्वी ने कहा कि 2 युवतियों की संदिग्ध हालात में मौत हुई और बिना पुलिस को जानकारी दिए पोस्टमॉर्टम हुआ. अब जांच की नौटंकी करने वाले पटना के डीएम और एसएसपी पहले कहां थे. नीतीश कुमार जी आपकी नाक के नीचे, मुख्यमंत्री आवास से चंद मिनटों की दूरी पर स्थित पटना के आसरा गृह में दो युवतियों की संदिग्ध मौत हुई. पुलिस को खबर नहीं, एक का दाह संस्कार भी कर दिया गया.
नीतीश कुमार जी TISS की रिपोर्ट के 5 महीने बाद भी बिहार के अधिकांश शेल्टर होम दुष्कर्म का अड्डा बने हुए है।
मुजफ्फरपुर, मधुबनी, छपरा के बाद अब पटना के आसरा गृह में 2 लड़कियों की मौत के बाद भी आप चुप है।
सवाल हैं कि आप कर क्या रहे है? इस्तीफ़ा देने में शर्म आ रही है क्या?
नीतीश कुमार जी TISS की रिपोर्ट के 5 महीने बाद भी बिहार के अधिकांश शेल्टर होम दुष्कर्म का अड्डा बने हुए है।
मुजफ्फरपुर, मधुबनी, छपरा के बाद अब पटना के आसरा गृह में 2 लड़कियों की मौत के बाद भी आप चुप है।
सवाल हैं कि आप कर क्या रहे है? इस्तीफ़ा देने में शर्म आ रही है क्या?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 13, 2018
वहीं, तेजस्वी ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि नीतीश जी TISS की रिपोर्ट के 5 महीने बाद भी बिहार के अधिकांश शेल्टर होम दुष्कर्म का अड्डा बने हुए हैं. मुजफ्फरपुर, मधुबनी, छपरा के बाद अब पटना के आसरा गृह में 2 लड़कियों की मौत के बाद भी आप चुप हैं. तेजस्वी ने सीएम से सवाल कई सवाल भी किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए