आईजीआईएमएस में महिला की मौत, लापरवाही का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आईजीआईएमएस के आईसीयू में भर्ती थी मंजू देवी, परिजनों ने लगाया आरोप, नहीं हो रहा था ऑपरेशन पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में एक महिला की मौत हो गयी. परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और लापरवाही […]
विज्ञापन
आईजीआईएमएस के आईसीयू में भर्ती थी मंजू देवी, परिजनों ने लगाया आरोप, नहीं हो रहा था ऑपरेशन
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में एक महिला की मौत हो गयी. परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.
इतना ही नहीं आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की. मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद की रहने वाली मंजू देवी नाम की एक महिला को बच्चेदानी में ट्यूमर था. ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने आईजीआईएमएस के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया था. अचानक महिला की हालत रविवार को खराब हो गयी और दोपहर एक बजे मौत हो गयी. इधर अस्पताल प्रशासन काकहना है कि महिला की हालत पहले से ही खराब था, इलाज के दौरान मौत हो गयी है.
बच्चेदानी में था ट्यूमर
मृतक के पति मणिकांत ने बताया कि बच्चेदानी में ट्यूमर की पुष्टि के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने को कहा. इसको देखते हुए मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया. लेकिन जब ऑपरेशन करने की नौबत आ रही थी तो डॉक्टर तारीख बदल देते थे. इलाज के लिए कई बार गुहार लगायी गयी, लेकिन फरियाद नहीं सुनी गयी. इतना ही नहीं आईसीयू में भी सिर्फ जूनियर डॉक्टर ही इलाज करने आ रहे थे. सीनियर डॉक्टर कभी राउंड लगाते थे, तो कभी वार्ड में नहीं आते थे.
यही वजह है कि रविवार को हालत गंभीर हो गयी और मरीज की मौत हो गयी. वहीं बढ़ते हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मचारियों ने हंगामा शांत कराया. इधर आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि मेडिकल आईसीयू में महिला की मौत हुई है, लेकिन इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को नहीं है कि मौत कैसे हुई है. इसके बारे में जानकारी ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










