पटना : कंपार्टमेंटल के परीक्षार्थी करा सकेंगे पुनर्मूल्यांकन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2018 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पिछले दिनों 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस परीक्षा में शामिल हुए इच्छुक विद्यार्थियों से पुन: सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. ऑनलाइन आवेदन के लिए बोर्ड की ओर से तिथि तय की गयी है. बोर्ड की […]
विज्ञापन
पटना : पिछले दिनों 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस परीक्षा में शामिल हुए इच्छुक विद्यार्थियों से पुन: सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. ऑनलाइन आवेदन के लिए बोर्ड की ओर से तिथि तय की गयी है.
बोर्ड की अधिसूचना के मुताबिक प्राप्तांक के सत्यापन के लिए 500 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. यदि प्राप्तांक में परिवर्तन होता है, तो संबंधित विद्यार्थी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेज कर सूचित किया जायेगा. साथ ही सत्यापन का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा. 10वीं के विद्यार्थियों के लिए 500 व 12वीं के लिए 700 रुपये शुल्क निर्धारित है. पुनर्मूल्यांकन शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित है. शुल्क डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकेगा.
ऑनलाइन आवेदन की तिथियां
– प्राप्तांक सत्यापन 13 से 17 अगस्त
– शुल्क जमा 20 अगस्त
– जांची गयी कॉपी की फोटो कॉपी 27 से 28 अगस्त
– शुल्क जमा 30 अगस्त
– पुनर्मूल्यांकन 4 से 5 सितंबर
– शुल्क जमा 7 सितंबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




