ePaper

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : तेजस्वी ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर CM पर साधा निशाना, कहा- आरोपितों को बचाया जा रहा

Updated at : 11 Aug 2018 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : तेजस्वी ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर CM पर साधा निशाना, कहा- आरोपितों को बचाया जा रहा

नयी दिल्ली : मुजफ्फरपुर बालिका कांड को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने नयी दिल्ली में प्रेस सम्मेलन आयोजित कर बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना में शामिल आरोपितों को बचाया जा रहा है. उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुजफ्फरपुर बालिका कांड को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने नयी दिल्ली में प्रेस सम्मेलन आयोजित कर बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना में शामिल आरोपितों को बचाया जा रहा है. उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य चलाने में असमर्थ बताया. उन्होंने राज्य के गृह मंत्री से भी इस्तीफा मांगा. उन्होंने कहा कि आश्रय घर से स्थानांतरित लड़कियों के गायब होने की भी बात कही. साथ ही कहा कि हम मधुबनी में बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर बालिका कांड को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने नयी दिल्ली के 34 रोज एवेन्यू, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजद कार्यालय में प्रेस सम्मेलन आयोजित कर बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. साथ ही तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से 20 सवाल पूछे हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज कल्याण मंत्री ने भले ही इस्तीफा दे दिया हो. लेकिन, मुजफ्फरपुर कांड में अन्य नेताओं और अधिकारियों को बचाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि ब्रजेश के मोबाइल का सीडीआर निकाले जाने पर सिर्फ मंत्री के पति के नाम का खुलासा किया गया है. इसकी जांच कराये जाने की मांग की. साथ ही कहा कि मुजफ्फरपुर कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के गिनती के छप रहे अखबार को करोड़ों रुपये के विज्ञापन दिये गये. इसकी भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने पीआरडी मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की. साथ ही कहा कि वर्ष 2005 से ही जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा क्यों लुटाया गया? आखिर क्यों ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ को दिल खोल कर फंड दिया गया?

मालूम हो कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इससे पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के साथ-साथ खुला पत्र भी लिख चुके हैं. उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि ‘मेरी भी सात बहनें हैं. बच्चियों के साथ हुई इस अमानवीय घटना से मैं सो नहीं पाया हूं.’ विपक्ष के चौतरफा हमले और दबाव के बाद बिहार की समाज कल्याण विभाग मंत्री मंजू वर्मा ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन