आसरा गृह की बच्चियों से छेड़खानी, नाबालिग को बहला-फुसला कर गलत काम करता था पड़ोसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2018 3:37 AM
पटना : राजीवनगर की चंद्रविहार कॉलोनी में मौजूद आसरा गृह की नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी करने और उन्हें भगाने के आरोप में पड़ाेसी बनारसी सिंह (50 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि बनारसी पड़ोसी होने का फायदा उठाता था, वह लड़कियों को आम और लीची खिलाता […]
पटना : राजीवनगर की चंद्रविहार कॉलोनी में मौजूद आसरा गृह की नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी करने और उन्हें भगाने के आरोप में पड़ाेसी बनारसी सिंह (50 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि बनारसी पड़ोसी होने का फायदा उठाता था, वह लड़कियों को आम और लीची खिलाता था और बहला-फुसला कर उनके साथ छेड़खानी करता था. जांच में यह भी पता चला है कि उसने एक लड़की को आसरा गृह से भागने के लिए उकसाया था. इस पर शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे एक लड़की आसरा गृह में लगी खिड़की को तोड़ कर बनारसी के छत पर चली गयी. पीछे से दो और लड़कियां भी निकलीं और भागने लगीं. इस पर बनारसी डर गया और उसने शोर मचाया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया और भाग रही लड़कियों को रोका. पुलिस ने आरोपित बनारसी सिंह को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










