पटना : तेजस्वी यादव हर वक्त घोटालों, मॉल व छेड़खानी के शॉट्स खेलते रहे : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव इस बात को याद करें और आत्मनिरीक्षण करें कि कब, कैसे और कहां-कहां पर गलत शॉट्स खेले हैं. राजनीति ऐसा टूर्नामेंट है, जहां एक बार मौका मिलने के बाद दोबारा मौका मिलने का कम चांस रहता […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव इस बात को याद करें और आत्मनिरीक्षण करें कि कब, कैसे और कहां-कहां पर गलत शॉट्स खेले हैं. राजनीति ऐसा टूर्नामेंट है, जहां एक बार मौका मिलने के बाद दोबारा मौका मिलने का कम चांस रहता है.
सच तो यह है कि तेजस्वी ने पॉलिटिकल पिच पर कभी खुल कर खेला ही नहीं. सिंह ने कहा कि तेजस्वी हर वक्त घोटालों का शॉट्स, मॉल का शॉट्स और छेड़खानी शॉट्स खेलते रहे. सीबीआई ने उनको बोल्ड कर दिया है. उन्होंने कहा कि जदयू नैतिक मूल्यों की राजनीति में विश्वास रखता है. मंजू वर्मा ने नैतिकता के आधार पर मंत्री पद का त्याग कर दिया. तेजस्वी यादव आपकी अंतरात्मा कब जागेगी? प्रतिपक्ष के नेता पद से कब इस्तीफा देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










