पटना : 9 को बीएड के लिए कॉलेज एलॉटमेंट की जारी होगी सूची

Updated at : 07 Aug 2018 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 9 को बीएड के लिए कॉलेज एलॉटमेंट की जारी होगी सूची

आज और कल होगी अंतिम काउंसेलिंग, इसके बाद मौका नहीं पटना : राज्य स्तरीय बीएड नामांकन के लिए काउंसेलिंग अंतिम दौर में है. बुधवार को अंतिम काउंसेलिंग होगी. जिनकी काउंसेलिंग छूट गयी है उनका मंगलवार व बुधवार को काउंसेलिंग होगा. इस दौरान भी अगर किसी छात्र की काउंसेलिंग छूटती है तो फिर उनको दोबारा मौका […]

विज्ञापन
आज और कल होगी अंतिम काउंसेलिंग, इसके बाद मौका नहीं
पटना : राज्य स्तरीय बीएड नामांकन के लिए काउंसेलिंग अंतिम दौर में है. बुधवार को अंतिम काउंसेलिंग होगी. जिनकी काउंसेलिंग छूट गयी है उनका मंगलवार व बुधवार को काउंसेलिंग होगा.
इस दौरान भी अगर किसी छात्र की काउंसेलिंग छूटती है तो फिर उनको दोबारा मौका नहीं दिया जायेगा. क्योंकि नौ अगस्त को कॉलेज एलॉटमेंट की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी जायेगी. जिन छात्रों को जो कॉलेज एलॉट किये गये हैं, वे उनमें जाकर नामांकन लेंगे. छात्रों को पहली प्राथमिकता उनके द्वारा चयन किये गये दस कॉलेजों की होगी. अगर इनमें सीटें खाली रहीं तो उन्हें सीट एलॉट किया जायेगा और अगर नहीं रही तो फिर उन्हें उनके गृह जिले में किसी कॉलेज का एलॉट किया जायेगा.
इसके बाद भी अगर सीट खाली नहीं रही तो फिर उन्हें दूसरे जिलों के कॉलेज एलॉट किये जायेंगे. छात्रों को इन्हीं में से किसी एक काॅलेज में नामांकन लेना होगा. अगर एलॉटेड कॉलेज में कोई छात्र नामांकन नहीं लेता है तो उसकी सीटें खाली रहेगी. खाली सीटों को लेकर सूची जारी होगी या नहीं यह अभी तय नहीं है. नामांकन 10 अगस्त से शुरू हो जायेगा. 12 अगस्त तक नामांकन पूरा हो जायेगा. 13 अगस्त से क्लास शुरू किया जाना है.
पटना वीमेंस कॉलेज पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई : राज्य स्तरीय बीएड नामांकन प्रक्रिया से अलग अगर कोई कॉलेज अपने लिए कोई अलग प्रक्रिया करती है, काउंसेलिंग या किसी तरह का साक्षात्कार बुलाती है तो उक्त कॉलेज पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. राजभवन के द्वारा नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन