पटना जंक्शन पर शौचालय की दीवार गिरने से वैशाली जिले के यात्री वीर बहादुर की मौत, इंजीनियर निलंबित

Updated at : 07 Aug 2018 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जंक्शन पर शौचालय की दीवार गिरने से वैशाली जिले के यात्री वीर बहादुर की मौत, इंजीनियर निलंबित

पटना :पटना जंक्शन पर एक निर्माणाधीन शौचालय की दीवार मंगलवार की सुबह अचानक गिरने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर द्वितीय श्रेणी के पुरुष यात्री विश्राम गृह के निर्माणाधीन शौचालय की एक […]

विज्ञापन

पटना :पटना जंक्शन पर एक निर्माणाधीन शौचालय की दीवार मंगलवार की सुबह अचानक गिरने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर द्वितीय श्रेणी के पुरुष यात्री विश्राम गृह के निर्माणाधीन शौचालय की एक दीवार मंगलवार सुबह करीब साढे तीन बजे अचानक गिर जाने से उसकी चपेट में आकर एक यात्री की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मृत यात्री का नाम वीर बहादुर सिंह (60) है, जो वैशाली जिले के विदुपुर थाना अंतर्गत विशनपुर गांव के निवासी थे.

संजय ने बताया कि सिंह हावड़ा जानेवाले थे और उनके पास से जनशताब्दी ट्रेन का टिकट बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित द्वितीय श्रेणी के पुरुष यात्री विश्राम गृह के शौचालय की मरम्मती का कार्य परसों से जारी था और उक्त शौचालय के बंद होने और उसकी मरम्मती का कार्य जारी होने का बोर्ड उसके समीप की दीवार पर लगा दिया था, ताकि उस क्षेत्र में कोई प्रवेश नहीं कर सके. संजय ने बताया कि पीड़ित के परिजनों को अनुग्रह राशि के तौर पर 15 हजार रुपये दिये जायेंगे. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन