नौबतपुर: वाहन के धक्के से साइकिल सवार की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौबतपुर : नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के फतेपुरदह में शनिवार अपराह्न अज्ञात वाहन के धक्के से राजदेव राम (65) गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये. जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही […]
विज्ञापन
नौबतपुर : नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के फतेपुरदह में शनिवार अपराह्न अज्ञात वाहन के धक्के से राजदेव राम (65) गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये. जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक राजदेव साइकिल से नौबतपुर-मसौढ़ी मार्ग से किसी काम से निसरपुरा लख बाजार जा रहे थे. फतेपुर मोड़ के पास जैसे ही वह लिंक रोड से मेन रोड पर चढ़े कि पीछे से पिपलावां से लख बाजार की ओर तेजी से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. वहीं, धक्का मारने वाला वाहन निकल भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










