बिहार में अभी एक-दो दिनों तक जारी रहेगी बारिश

Published at :04 Aug 2018 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अभी एक-दो दिनों तक जारी रहेगी बारिश

पटना : बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही मानसूनी बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बादल छाये रहे और मौसम सुहावना बना रहा. राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही मानसूनी बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बादल छाये रहे और मौसम सुहावना बना रहा. राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और बारिश होगी. कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के भी आसार हैं.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.0 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 56.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन