युवक की गोली मार हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 5:02 AM
विज्ञापन
दुस्साहस. दो दिन पहले समोसे को लेकर हुआ था िववाद दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड में शुक्रवार की शाम में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में अपराधियों ने चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सगुना हवेली निवासी स्व मो आशिक के 25 वर्षीय पुत्र सुखू के रूप में की गयी. अपराधियों […]
विज्ञापन
दुस्साहस. दो दिन पहले समोसे को लेकर हुआ था िववाद
दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड में शुक्रवार की शाम में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में अपराधियों ने चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सगुना हवेली निवासी स्व मो आशिक के 25 वर्षीय पुत्र सुखू के रूप में की गयी. अपराधियों ने सुखू को चार गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर सिटी एसपी, एएसपी व थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. सुखू की मौत की सूचना से मां नजमा खातुन व परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. बताया जाता है कि गोला रोड में निर्माणाधीन प्राश्रय अपार्टमेंट का बेसमेंट शाम को पांच बजे गोली की आवाज से गूंज उठा.
आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक चार बाइकों पर आठ युवक टी प्वांइट की ओर भागते हुए नजर आये. लोगों की सूचना पर रूपसपुर पुलिस पहुंची तो देखा कि एक युवक मृत पड़ा हुआ है. छानबीन में जुटी पुलिस को दो घंटे बाद शव का पहचान हुई. मृतक के सीने में दो गोलियां और दो गोलियां पेट के बायें भाग में मारी गयी थीं. मृतक की मां नजमा ने रोते हुए बताया कि दो दिन पूर्व मेरे नाती प्रवीण को मोहल्ले के युवकों ने समोसा की खातिर मारपीट कर जख्मी कर दिया था. इस संबंध में दानापुर थाना में नामजद मामला दर्ज कराया था. अपराधियों ने उसी रात घर के पास दहशत पैदा करने के लिए दो राउंड फायरिंग की थी. इसकी सूचना भी पुलिस को भी दी थी. नजमा ने बताया गुरुवार को शाम करीब छह बजे सुखू घर से बोलकर निकाला था कि हवेली के पास जा रहा है. तब से घर नहीं लौटा था.
देर रात तक खोजबीन की, परंतु कहीं कुछ पता नहीं चला .शुक्रवार को करीब सात बजे सूचना मिली कि अपराधियों ने सुखू को गोली मार कर हत्या कर दी है. जब अस्पताल पहुंच कर देखा कि सुखू मृत पड़ा हुआ था.
नजमा ने बताया कि मोहल्ले के युवकों ने मेरे बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि तीन-चार साल पूर्व भी मेरे भाई की हत्या कर दी गयी था. एएसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुरानी आपसी विवाद को लेकर अपराधियों ने सुखू की हत्या की है . उन्होंने बताया कि मृतक की मां ने कई लोगों के नाम बताये हैं. मृतक प्राइवेट गाड़ी चलता था. आरोपित के गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










