प्रधानमंत्री आवास योजना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2018 4:27 AM
विज्ञापन
चार माह में आवास निर्माण पूरा करने पर मिलेंगे 1000 रुपये पटना : प्रधानमंत्री आवास योजना को रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार प्रोत्साहन राशि देगी. मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास प्रोत्साहन योजना के तहत आवास स्वीकृति से चार माह के अंदर आवास निर्माण पूरा करने पर ग्रामीण लाभार्थियों को एक हजार रुपये मिलेंगे. ग्रामीण विकास विभाग […]
विज्ञापन
चार माह में आवास निर्माण पूरा करने पर मिलेंगे 1000 रुपये
पटना : प्रधानमंत्री आवास योजना को रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार प्रोत्साहन राशि देगी. मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास प्रोत्साहन योजना के तहत आवास स्वीकृति से चार माह के अंदर आवास निर्माण पूरा करने पर ग्रामीण लाभार्थियों को एक हजार रुपये मिलेंगे. ग्रामीण विकास विभाग के इस प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी मिली. दूसरी ओर इस योजना में लगे कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है. ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक 27 जुलाई, 2018 के पूर्व स्वीकृत ऐसे आवास जो निर्धारित चार माह में नहीं बन पाये हैं, ऐसे आवासों को दो माह में पूरा करने पर भी एक हजार रुपये दिये जायेंगे. दो माह का समय 27 जुलाई से आगे का माना जायेगा. वहीं, लाभार्थियों को स्वीकृत आवास को समय से पूरा कराने के लिए इस कार्य में लगे कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय
चार माह में…
लिया गया है. लाभार्थियों का चार माह के अंदर आवास निर्माण होने पर 730 रुपये, चार माह के बाद तथा छह माह के अंदर आवास निर्माण पूरा होने पर आधी राशि यानी 365 रुपये संबद्ध कर्मियों को दिये जायेंगे. आवास निर्माण में विलंब होने और प्रखंड को लक्ष्य प्राप्ति के बाद स्वीकृति में विलंब होने पर प्रोत्साहन राशि में कटौती का भी प्रावधान किया गया है. इससे प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत तय समय सीमा में आवासों का निर्माण पूरा करने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










