‘दिल्ली की सत्ता तेजस्वी को चुनौती मान रही इस कारण बनाया आरोपी’
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : रेलवे टेंडर घोटाला मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव को समन जारी किया है. राजद ने इस पर सवाल खड़े किये हैं. राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि दिल्ली की सत्ता […]
विज्ञापन
पटना : रेलवे टेंडर घोटाला मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव को समन जारी किया है. राजद ने इस पर सवाल खड़े किये हैं. राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि दिल्ली की सत्ता तेजस्वी को एक चुनौती के रूप में देख रही है.
लोकसभा चुनाव में तेजस्वी मजबूत अवरोध हैं, इसलिए उनका हिसाब-किताब लगाने का उपाय किया गया है. लालू परिवार को रेलवे के एक मामले में अदालत का समन मिला है. मामला लालू जी के रेलमंत्री के रूप में कार्यकाल से जुड़ा हुआ है. लालू जी को अदालत बुलाए, जानकारी हासिल करे यह बात तो कुछ हद तक समझ में आ सकती है. तेजस्वी या राबड़ी जी को रेल के किसी मामले में जोड़ना किसी के भी समझ के बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










