महिला से गैंग रेप, तीन नशेड़ी युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

महिला मसौढ़ी से मुर्गा खरीदने के लिए न्यू मार्केट में आयी थी पटना : मसौढ़ी की महिला से पटना जंक्शन के कबाड़ी गली इलाके में तीन नशेड़ी युवकों ने गैंगरेप किया. यह घटना 27 जुलाई की है. महिला मसौढ़ी से मुर्गा खरीदने के लिए न्यू मार्केट में आयी थी. वह होलसेल भाव से मुर्गा खरीद […]
विज्ञापन
महिला मसौढ़ी से मुर्गा खरीदने के लिए न्यू मार्केट में आयी थी
पटना : मसौढ़ी की महिला से पटना जंक्शन के कबाड़ी गली इलाके में तीन नशेड़ी युवकों ने गैंगरेप किया. यह घटना 27 जुलाई की है. महिला मसौढ़ी से मुर्गा खरीदने के लिए न्यू मार्केट में आयी थी. वह होलसेल भाव से मुर्गा खरीद कर मसौढ़ी ले जाती थी और वहां बिक्री करती थी. इसी बीच तीन नशेड़ी युवक विट्टु, शेखर व सोल्जर उसे बहला-फुसला कर अपने साथ कबाड़ी गली की ओर ले गये. जहां तीनों ने मिल कर दुष्कर्म किया.
इसकी जानकारी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी. उसकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाने की पुलिस ने 27 जुलाई को ही विट्टु व शेखर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि, सोल्जर को शनिवार की देर रात पटना जंक्शन इलाके से पकड़ लिया गया. तीनों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










