नेशनल गेम्स के लिए बिहार पुलिस को नहीं मिल रहे खिलाड़ी

अनुज शर्मा पटना : पुलिस नेशनल गेम्स में खेलने के लिए बिहार पुलिस को खिलाड़ी नहीं मिल रहे हैं. बिहार पुलिस में महिला और पुरुष जवानों की संख्या 87,664 है. पुलिस की स्टेट टीम चुनने के लिए भारी भरकम संख्या वाले पुलिस बल के अधिकारियों के माथे पर बल पड़ रहे हैं. खिलाड़ियों की कमी […]
अनुज शर्मा
पुलिस में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य खेलकूद चयन समिति का गठन किया गया है. वर्तमान में इसके नोडल पदाधिकारी एडीजी (मुख्यालय) एसके सिंघल हैं. इस चयन समिति को विभिन्न खेलों की महिला और पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय 10 टीमों का गठन करना है. इसके लिए 28-29 जुलाई को बिहार सैन्य पुलिस-05 के खेल मैदान में ट्रायल होना था. ट्रायल में भाग लेने वालों 27 जुलाई तक खेल कार्यालय में रिपोर्टिंग करनी थी. रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रभात खबर के राज्य ब्यूरो संवाददाता ने मौके पर देखा कि नोडल पदाधिकारी राज्य पुलिस खेलकूद के कक्ष पर ताला लटका हुआ था.
बीएमपी में डीएसपी एवं खेल प्रभारी का कक्ष तो खुला था लेकिन वह मौजूद नहीं थे. खेल मैदान पर सन्नाटा पसरा हुआ था. एक भी खिलाड़ी वहां नहीं था. खेल मैदान में मौजूद जवानों ने बस इतनी जानकारी दी कि खराब मौसम के कारण ट्रायल रद्द कर दिया गया है. इस मामले में बिहार राज्य खेलकूद चयन समिति के नोडल पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




