गर्मियों में ठंडक देगा घर का बना गुलाब शरबत, जानें तैयार करने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
gulab sharbat

फोटो- इंस्टाग्राम@masalakitchenbypoonam

घर पर बनाएं गुलाब शरबत और मेहमानों को करे इंप्रेस. गुलाब शरबत बनाने का तरीका पूनम देवनानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट @masalakitchenbypoonam पर शेयर किया है.

विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में आप भी सुगंधित और रिफ्रेशिंग ड्रिंक की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप घर पर ही आसानी से गुलाब शरबत को तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. अगर आप भी गुलाब शरबत बनाना चाहते हैं तो पूनम देवनानी का तरीका जान लीजिए. 

सामग्री 

  • ताजी गुलाब की पंखुड़ियां
  • चीनी
  • पानी
  • नींबू का रस
  • बीटरूट 
  • सेंधा नमक
  • केवड़ा एसेंस 

गुलाब शरबत को कैसे तैयार करें?

  • गुलाब शरबत बनाने के लिए आप सबसे पहले उसको दो-तीन कप गुलाब की पंखुड़ी को अच्छे से पानी से धोकर साफ कर लें. 
  • अब एक बर्तन में लगभग तीन कप पानी को गर्म करें. 
  • गुलाब की पंखुड़ियां को एक कांच के बर्तन में डाल दें. इसके ऊपर आप गर्म पानी को डाल दें. फिर अच्छे से कवर करके रख दें. 8 से 10 घंटे के बाद पानी में गुलाब का कलर आ जाएगा. पानी को आप छान लें. 
  • अब बीटरूट को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट ले. इसे मिक्सर जार में डाल दे. इसमें गुलाब का मिश्रण को मिलाकर पीस लें. पिसे हुए मिश्रण को आप उबाल लें.
  • अब एक दूसरे बर्तन में एक चौथाई कप पानी को गर्म करें. इसमें 2 कप चीनी को डाल दें. फिर एक चुटकी सेंधा नमक को मिला दें. एक छोटा चम्मच नींबू का रस डाल दें. पानी में उबाल आने पर आप गुलाब का मिश्रण और 2 कप चीनी को डाल दें. जब ये एक तार का हो जाए तब आप इसमें 8 से 10 बूंदें केवड़ा एसेंस डाल दें. 
  • जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब आप इसे कांच के जार में रख दें. इस तरह से आप आसानी से गुलाब शरबत बना सकते हैं. थोड़े से शरबत को गिलास में डालें. ठंडा पानी डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola