JDU ऑफिस के बाहर हाथी-घोड़ा-ऊंट लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, ढोल-नगाड़े संग होगा निशांत कुमार का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

जेडीयू ऑफिस के बाहर की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जेडीयू ज्वाइन करेंगे. इससे पहले जेडीयू ऑफिस के बाहर कई सारे पोस्टर लगाए गए. पार्टी के कार्यकर्ता ऑफिस के बाहर हाथी, घोड़े और ऊंट लेकर पहुंचे हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज (रविवार) दोपहर 1 बजे जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इसे लेकर जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है. जेडीयू ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है. इसके साथ ही ऑफिस के बाहर निशांत कुमार के पोस्टरों की भरमार लग गई है.

विज्ञापन

जेडीयू ऑफिस के बाहर हाथी-घोड़े-ऊंट

जेडीयू ऑफिस के बाहर देखा गया कि कार्यकर्ता गुलाब का गुलदस्ता लेकर निशांत कुमार के स्वागत के लिए तैयार हैं. इतना ही नहीं, हाथी, घोड़े और ऊंट भी लाए गए हैं. पूरे जोश के साथ कार्यकर्ता सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार के लिए जमकर नारेबाजी करते दिखे. इस तरह से निशांत कुमार के जेडीयू ज्वाइन करने की खुशी कार्यकर्ताओं के बीच साफ देखी गई.

जेडीयू एमएलसी ने जमकर की तारीफ

इसके साथ ही जेडीयू ऑफिस के बाहर ढोल-नगाड़े भी बजाए जा रहे हैं. इस दौरान जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा, यह खुशी का माहौल है. काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि निशांत कुमार जेडीयू ज्वाइन करें, जो अब जाकर खत्म होने वाला है. निशांत कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वे सरल, सीधे और धैर्य के साथ काम करने वाले इंसान हैं. उनमें सारे गुण व्याप्त हैं. निशांत अपने पिता नीतीश कुमार की छवि हैं.

बिहार की यात्रा पर निकलेंगे निशांत

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू ज्वाइन करने के बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि निशांत कुमार पूरे बिहार का दौरा करेंगे और लोगों से बातचीत भी करेंगे. इससे पहले निशांत कुमार ने पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की थी.

जदयू में संगठन स्तर पर भी तैयारी शुरू हो गई है. पार्टी के जिलाध्यक्षों का परिचय भी निशांत कुमार से कराया गया. पार्टी नेताओं का मानना है कि निशांत कुमार की एंट्री से जदयू को नई एनर्जी मिल सकती है. आने वाले दिनों में उनके कार्यक्रम और दौरे तय किए जाएंगे.

Also Read: 10 से 13 मार्च तक सीमांचल की यात्रा करेंगे सीएम नीतीश, जानिए किस दिन किस जिले में है कार्यक्रम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन