बिहार : बारिश से तापमान में गिरावट, अगले 24-48 घंटे में बारिश के आसार

पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. पटना और आस पास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बादल छाये रहे हैं और जगह-जगह बारिश भी होती […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. पटना और आस पास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बादल छाये रहे हैं और जगह-जगह बारिश भी होती रही. राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री, गया का 25.1 डिग्री और पूर्णिया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 24.00 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










