पटना : यात्रा में तेजस्वी बताएं कैसे कमायी 15 हजार करोड़ की संपत्ति : संजय सिंह

Updated at : 27 Jul 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : यात्रा में तेजस्वी बताएं कैसे कमायी 15 हजार करोड़ की संपत्ति : संजय सिंह

पटना : विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आम जनता के नाम लिखी चिट्ठी के जबाब में जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को आम जनता के नाम खुला पत्र लिखा है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने लिखा है कि तेजस्वी साइकिल यात्रा कर रहे हैं. वे 15 हजार करोड़ के […]

विज्ञापन
पटना : विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आम जनता के नाम लिखी चिट्ठी के जबाब में जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को आम जनता के नाम खुला पत्र लिखा है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने लिखा है कि तेजस्वी साइकिल यात्रा कर रहे हैं. वे 15 हजार करोड़ के मालिक हैं. महज 29 साल में राजद नेता ने कौन सा उद्योग लगा लिया? कौन सा धंधा कर लिया? कौन सी नौकरी कर ली?
जब तेजस्वी यादव सामने आएं तो यह उनसे जरूर सवाल पूछियेगा कि आखिर वह कौन सा फॉर्मूला जानते हैं जिससे वह इतनी जल्दी अमीर बन गये. सिंह ने कहा कि लोग जनता के बीच असली चेहरा छुपा कर घूम रहे हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहना है. सावधान उनसे भी रहना है, जो सामने चिकनी-चुपड़ी बातें करते हैं पर अपने इतिहास को छिपाना चाहते हैं.
उनका इतिहास जरूर पूछिए. जानकारी लीजिए कि वह नेता कैसे बन गये? उन्होंने कहा कि तेजस्वी की साइकिल यात्रा से उनको कोई परहेज नहीं है. तेजस्वी के झूठ से लोगों को नफरत है. उन्होंने 700 करोड़ का मॉल कैसे बनाने की सोची? इतने भूखंडों के मालिक वह कैसे बन गये? कैसे इतनी कंपनियां उन्होंने खोल ली?
जनता जनार्दन को उनसे सवाल पूछने का पूरा हक है. लालू-राबड़ी राज में 15 साल के अंदर जो 12848 दुष्कर्म हुए थे उसका जिम्मेदार कौन है? क्यों शाम पांच बजे के बाद बहू-बेटियां घर से बाहर नहीं निकलती थीं? जंगलराज में किसी का बेटा शाम सात बजे के बाद घर नहीं लौटता था तो उसके अभिभावकों को चिंता हो जाती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन