दानापुर : दो फ्लैटों का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 8:56 AM
दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र के बीती रात बंद पड़े दो फ्लैट का ताला तोड़ कर नकदी समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिसिया गश्ती व सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गये है. चोरी की वारदात से लोग दहशत में […]
दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र के बीती रात बंद पड़े दो फ्लैट का ताला तोड़ कर नकदी समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिसिया गश्ती व सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गये है. चोरी की वारदात से लोग दहशत में है.
बेखौफ चोरों ने बीती रात सौभाग्य शर्मा पथ स्थित पुनीत वाटिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 103 निवासी कंचन माला व 201 निवासी पीयूष कुमार के बंद फ्लैट का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली है. इस संबंध में कंचन माला व पीयूष कुमार ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.
दर्ज प्राथमिकी में कंचन माला ने बताया है कि फ्लैट बंद कर अपने रिश्तेदार के यहां गये थे. उन्होंने बताया के देर शाम फ्लैट के लोगों ने सूचना दिया कि उनके फ्लैट का दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलने के बाद जब वे फ्लैट में पहुंचे तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. गोदरेज का लॉकर टूटा हुआ है.
उन्होंने बताया कि चोरों ने गोदरेज में रखे नकद समेत दो लाख की संपत्ति चोरी कर ले गये. वही फ्लैट संख्या 201 निवासी पीयूष कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि चोरों ने दरवाजे तोड़कर दस हजार नकद समेत कीमती सामान चोरी कर ले गये है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










