पटना : मैट्रिक छात्र ने मांगी कॉपी, परीक्षा समिति ने कहा, नष्ट हो चुकी है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2018 5:43 AM
विज्ञापन
पटना : हाईकोर्ट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के लोक सूचना पदाधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर हैरानी जतायी है. साथ ही समिति के अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वह दो सप्ताह के अंदर हाई कोर्ट को यह बताये कि याचिकाकर्ता की उत्तर पुस्तिका अभी समिति के पास उपलब्ध है या नहीं? न्यायाधीश चक्रधारी […]
विज्ञापन
पटना : हाईकोर्ट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के लोक सूचना पदाधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर हैरानी जतायी है. साथ ही समिति के अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वह दो सप्ताह के अंदर हाई कोर्ट को यह बताये कि याचिकाकर्ता की उत्तर पुस्तिका अभी समिति के पास उपलब्ध है या नहीं?
न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की एकलपीठ ने एनएन सुमन की रिट याचिका को सुनते हुये उक्त निर्देश दिया.याचिकाकर्ता की तरफ से अदालत को बताया गया कि पिछले वर्ष की मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन के बाद उसने आरटीआई के तहत उत्तरपुस्तिका की कॉपी के लिए परीक्षा समिति के पास आवेदन किया. उसके आवेदन पर जवाब मिला कि अभी परीक्षा समिति के रिकॉर्ड में उसकी उत्तर पुस्तिका नहीं है. उसके बाद जब आवेदक ने दोबारार मांग की तो जवाब मिला कि रिजल्ट प्रकाशन के तीन महीने बाद उत्तर पुस्तिकाओं को नष्ट करने का नियम है. बोर्ड के इस रवैये को देखते हुये हाईकोर्ट ने समिति के अध्यक्ष से इस मामले में जवाब तलब किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










