नीतीश सरकार के मंत्री बोले, बिहार को केंद्र से मनरेगा का 344.41 करोड़ अबतक नहीं मिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2018 8:36 PM
पटना : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आज कहा कि केंद्र से मनरेगा की 344.41 करोड़ रुपये राज्य को अबतक नहीं मिल पाया है. पटना के पुराना सचिवालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग के सभा कक्ष में बिहार ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक के बाद आज संवाददाताओं जानकारी देते हुएश्रवण कुमार ने […]
पटना : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आज कहा कि केंद्र से मनरेगा की 344.41 करोड़ रुपये राज्य को अबतक नहीं मिल पाया है. पटना के पुराना सचिवालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग के सभा कक्ष में बिहार ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक के बाद आज संवाददाताओं जानकारी देते हुएश्रवण कुमार ने कहा कि मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2017-18 और वर्तमान वित्त वर्ष की करीब 344.41 करोड़ रुपये की राशि केंद्र से राज्य को अबतक नहीं मिल पायी है.
मंत्री ने कहा कि इसके जल्द मिल जाने से मनरेगा के काम को और भी गति मिलती.श्रवण कुमार के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में प्रति परिवार 36.36 औसत मानव दिवस की दर से 29 लाख 5 हजार परिवारों में 8 करोड़ 17 लाख 81 हजार मानव कार्य दिवस सृजित किये गये जो राज्य के लिए निर्धारित लक्ष्य का 65.42 प्रतिशत रहा. मंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2018-19 में अबतक प्रति परिवार 28.35 औसत मानव दिवस की दर से 23 लाख 6 हजार परिवारों में 4 करोड़ 96 लाख 35 हजार मानव दिवस 15 जुलाई, 2018 तक सृजित किये गये हैं जो जून 2018 तक के लिए निर्धारित लक्ष्य 5 करोड़ 45 लाख का 91.07 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 9 करोड़ मानव कार्य दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










