बिहटा व नौबतपुर के एक भी अपराधी की नहीं हुई गिरफ्तारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहटा और नौबतपुर में अपराधियों को पकड़ने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का गठन 29 जून को किया गया था. एसओजी को इन इलाकों के अपराधियों की सूची दी गयी थी और उन्हें जल्द-से-जल्द पकड़ने का टास्क भी दिया गया था. लेकिन एसओजी के हाथ एक भी […]
विज्ञापन
पटना : बिहटा और नौबतपुर में अपराधियों को पकड़ने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का गठन 29 जून को किया गया था.
एसओजी को इन इलाकों के अपराधियों की सूची दी गयी थी और उन्हें जल्द-से-जल्द पकड़ने का टास्क भी दिया गया था. लेकिन एसओजी के हाथ एक भी अपराधी नहीं आया है. अपराधियों में मनोज सिंह, माणिक सिंह, अभिषेक उर्फ मुचकुंद, नेपाली उर्फ नीरज, गुड्डू, राकेश कुमार, विलियम, प्रकाश कुमार, अनीश कुमार व रितेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं. ये सभी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार हैं.
मनोज सिंह व माणिक सिंह रंगदारी के कई मामलों में वांछित हैं, तो मुचकुंद को पुलिस नौबतपुर में हुए दवा व्यवसायी दीपू हत्याकांड में खोज रही है. हालांकि मुचकुंद गिरोह के दो-तीन अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं. राकेश, विलियम व अन्य भी पूर्व के कई कांडों के आरोपित रहे हैं. लेकिन इन सभी में से एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










