विशेष राज्य के दर्जा मामले पर बोलें नीतीश : मांझी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jul 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष राज्य के दर्जे के मामले पर चुप्पी साधे जाने को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आखिर मुख्यमंत्री विशेष राज्य के दर्जे […]
विज्ञापन
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष राज्य के दर्जे के मामले पर चुप्पी साधे जाने को लेकर तंज कसा है.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आखिर मुख्यमंत्री विशेष राज्य के दर्जे पर बोलने से क्यों परहेज करते रहे. कहीं अपनी कुर्सी के लालच में बिहार के मान-सम्मान के साथ समझौता तो नहीं कर रहे हैं.
हम इंतजार कर रहे थे कि विशेष राज्य के दर्जे मामले पर कोई चर्चा हुई होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. एक तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दंगाइयों के घर में जाकर बिहार सरकार को कोस रहे हैं. खुलेआम कह रहे हैं कि दंगाइयों को सरकार द्वारा फंसाया गया है. वहीं नीतीश कुमार भाजपा के सामने नतमस्तक हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




