सफाई की ऑनलाइन होगी निगरानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 5:14 AM
पटना : पटना जंक्शन 24 घंटे और सातों दिन साफ-सुथरा रहे इसको लेकर प्लेटफॉर्मों व रेलवे ट्रैकों की सफाई की विशेष व्यवस्था होगी. वहीं, सफाई की ऑनलाइन निगरानी की जायेगी. शनिवार को दानापुर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने जंक्शन स्थित वीवीआईपी लाउंज के शौचालय में लगाये गये फीडबैक डिवाइस का उद्घाटन करते हुए […]
पटना : पटना जंक्शन 24 घंटे और सातों दिन साफ-सुथरा रहे इसको लेकर प्लेटफॉर्मों व रेलवे ट्रैकों की सफाई की विशेष व्यवस्था होगी. वहीं, सफाई की ऑनलाइन निगरानी की जायेगी. शनिवार को दानापुर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने जंक्शन स्थित वीवीआईपी लाउंज के शौचालय में लगाये गये फीडबैक डिवाइस का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की जायेगी और पूर्व मध्य रेल में पहला डिवाइस है.
यह डिवाइस पटना जंक्शन के आठ शौचालयों में इंस्टॉल किया जा रहा है, जहां उपयोग करने वाले फीडबैक दे सकेंगे. इस डिवाइस में गलत फीडबैक देने वालों को भी चिह्नित कर लिया जायेगा. इससे आकलन में गलती की संभावना नहीं रहेगी. इसके साथ ही प्लेटफॉर्मों पर कैमरा लगाया जा रहा है, जो गंदगी देखते ही फोटो लेकर संबंधित अधिकारी को एलर्ट कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










