पटना : छात्रों के बीच 10 दिनों से सुलग रही थी आग

Updated at : 07 Jul 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : छात्रों के बीच 10 दिनों से सुलग रही थी आग

आईजीआईएमएस. छात्राओं पर फब्तियां कसने व अश्लील टिप्पणी से छात्र-छात्राओं में था आक्रोश पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जूनियर व सीनियर मेडिकल छात्रों के बीच विवाद 10 दिन पहले से ही शुरू हो गया था. जून के अंतिम सप्ताह में समनपुरा के छात्रों के हॉस्टल में प्रवेश और छात्राओं पर फब्तियां कसने व […]

विज्ञापन
आईजीआईएमएस. छात्राओं पर फब्तियां कसने व अश्लील टिप्पणी से छात्र-छात्राओं में था आक्रोश
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जूनियर व सीनियर मेडिकल छात्रों के बीच विवाद 10 दिन पहले से ही शुरू हो गया था. जून के अंतिम सप्ताह में समनपुरा के छात्रों के हॉस्टल में प्रवेश और छात्राओं पर फब्तियां कसने व अश्लील टिप्पणी के बाद 2014 बैच के एक सीनियर छात्र ने इस घटना की जानकारी अपने साथियों को दी थी. इसके बाद सीनियर छात्रों ने इस बात की सूचना कॉलेज प्रशासन को दी.
लेकिन कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद घटना की सूचना अस्पताल के डायरेक्टर को दी गयी. लेकिन कार्रवाई करने को लेकर सिर्फ आश्वासन मिला. बाद में मामला बढ़ता गया और गुरुवार व शुक्रवार को मारपीट की घटना सामने आयी.
रुक सकती थी घटना : नाम न बताने की शर्त पर एक छात्रा ने कहा कि धन्वंतरी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं पर समनपुरा इलाके में रहने वाले कुछ लड़के फब्तियां कसते थे और अश्लील टिप्पणी भी करते थे. इसकी जानकारी छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कॉलेज प्रशासन को दी. मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया. अगर कॉलेज प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाती, तो मारपीट की यह घटना रुक सकती थी.
मुर्गा बनाने, डांस कराने का आरोप
आईजीआईएमएस में मारपीट मामले में जूनियर छात्रों के बयान के आधार पर 15 सीनियर छात्रों के खिलाफ रैगिंग की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जूनियर छात्रों की तरफ से सीनियर छात्रों पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं. जूनियर छात्रों ने नंगे दौड़ाने, मुर्गा बनाने, जबरन डांस कराने आदि के गंभीर आरोप सीनियर छात्रों पर लगाये हैं.
जूनियर छात्रों की तरफ से पुलिस को सौंपी गयी लिखित शिकायत में 35 छात्रों के हस्ताक्षर हैं. दूसरी ओर सीनियर छात्रों की ओर से किसी प्रकार की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है. इधर बीती रात आईजीआईएमस परिसर में हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने शुक्रवार को खास सतर्कता बरती. शास्त्री नगर थानाध्यक्ष निहार भूषण ने बताया कि रैगिंग की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.
क्या कहते हैं प्रिंसिपल
मेडिकल छात्रावास पूरी तरह से खाली करा दिया गया है. अगले आदेश के बाद ही छात्रों को हॉस्टल में रहने व पढ़ाई करने की अनुमति दी जायेगी. छात्रावास के वार्डेन, मेस इंचार्ज आदि स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. साेमवार तक रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को दे दी जायेगी. रिपोर्ट के बाद एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक के बाद जो निर्णय लिया जायेगा, उसके बाद दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जायेगी.
डॉ रणजीत गुहा, प्रिंसिपल आईजीआईएमएस
क्या हुई थी घटना
आईजीआईएमएस में बुधवार की देर रात जूनियर व सीनियर मेडिकल छात्रों की आपस में भिड़ंत हो गयी. सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र पर बाहरी लोगों के हॉस्टल में प्रवेश कर मारपीट का आरोप लगाया, वहीं जूनियर छात्र ने सीनियर छात्र पर रैगिंग का आरोप लगाते हुए शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया. इतना ही नहीं दोनों गुटों में जम कर मारपीट हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन