बीएन कॉलेज की सेकेंड कट ऑफ लिस्ट हुई जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शनिवार से शुरू होगी एडमिशन की प्रक्रिया पटना : बीएन कॉलेज में एडमिशन के लिए सेकेंड कटऑफ लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गयी है. बीए में शनिवार से सेकेंड कट ऑफ लिस्ट के अनुसार एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. 56 से 54 मार्क्स लानेवाले सभी वर्ग के छात्रों का एडमिशन सात जुलाई को […]
विज्ञापन
शनिवार से शुरू होगी एडमिशन की प्रक्रिया
पटना : बीएन कॉलेज में एडमिशन के लिए सेकेंड कटऑफ लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गयी है. बीए में शनिवार से सेकेंड कट ऑफ लिस्ट के अनुसार एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. 56 से 54 मार्क्स लानेवाले सभी वर्ग के छात्रों का एडमिशन सात जुलाई को होगा.
बीसी-2 के 53-52, बीसी-1 के 48 से 44, एससी के 42 से 21, एसटी के 52 से 50 मार्क्स लानेवाले छात्रों का नामांकन नौ जुलाई को होगा. वहीं, नॉन गारंटेड में सभी केटेगरी के 53 से 50 मार्क्स लानेवाले स्टूडेंट्स का एडमिशन 10 जुलाई को होगा. बीसी-2 49 से 46, बीसी-1 के 43 से 35 और एसटी के 49 से 45 अंक वाले स्टूडेंट्स का एडमिशन 11 जुलाई को होगा.
साइंस का कट ऑफ 51 से 46 : बीएससी बायोलॉजी का सेकेंड कटऑफ 51 से 46 रहा. इसमें सभी केटेगरी वाले छात्र शामिल हैं. वहीं, बीसी-2 के 43 से 40, बीसी-1 के 42 से 38, एससी के 33 से 26 अंक और एसटी के सभी स्टूडेंट्स का एडमिशन नौ जुलाई को होगा.
वहीं, नॉन गारंटेड में सभी केटेगरी के 45 से 39, बीसी-2 के 39 से 34, बीसी-1 के 37 से 33, एससी के 25 के बाद भी अंक हासिल करनेवाले और एसटी के भी सभी स्टूडेंट्स 10 जुलाई को एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. बीएससी मैथ में 49 से 48 अंक वाले लोगों का एडमिशन नौ जुलाई को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










