पटना : अंतिम क्षण में तकनीकी खराबी, विमान में चढ़ने के बाद वापस लौटे यात्री

Updated at : 04 Jul 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अंतिम क्षण में तकनीकी खराबी, विमान में चढ़ने के बाद वापस लौटे यात्री

पटना : मंगलवार रात आठ बजे गो एयर की पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट G8150 की तकनीकी खराबी टेकऑफ दौड़ शुरू करने के ठीक पहले सामने आयी और अंतिम क्षणों में विमान की उड़ान को रद्द कर दिया गया. तब तक ज्यादातर यात्री विमान में बैठ चुके थे, जिन्हें उतारकर वापस टर्मिनल भेज दिया […]

विज्ञापन
पटना : मंगलवार रात आठ बजे गो एयर की पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट G8150 की तकनीकी खराबी टेकऑफ दौड़ शुरू करने के ठीक पहले सामने आयी और अंतिम क्षणों में विमान की उड़ान को रद्द कर दिया गया. तब तक ज्यादातर यात्री विमान में बैठ चुके थे, जिन्हें उतारकर वापस टर्मिनल भेज दिया गया. विमान से 174 यात्री जा रहे थे. टर्मिनल में आकर रद्द विमान के यात्रियों ने हंगामा किया. देर रात तक गो एयर के अधिकारी किसी अन्य विमान से उनको भेजने का आश्वासन देते दिखें. इस दौरान भूखे प्यासे घंटों विमान के इंतजार से यात्री बेहाल रहे.
दो औ्र फ्लाइटें भी रहीं कैंसिल
इससे पहले गो एयर की सुबह में दिल्ली आने-जाने वाली दो अन्य फ्लाइटें भी कैंसिल रहीं. सुबह 7.45 में दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट G8135 वहां के खराब मौसम के कारण रद्द हो गयी.
उस फ्लाइट के नहीं आने से फ्लाइट संख्या G8136 भी रद्द हो गयी, क्योंकि G8135 ही G8136 बनकर वापस जाती है. रद्द विमान के यात्रियों को पहले ही एसएमएस से सूचना दे दिये जाने के कारण अधिक परेशानी नहीं हुई.
उनमें से ज्यादातर रिशेडयूल फ्लाइट की समय के अनुसार आये और दिल्ली निकल गये. कुछ यात्री जो सूचना मिलने के पहले ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे उनको गो एयर ने दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था कर दी. कुछ यात्रियों ने टिकट रिफंड भी कर दिया जबकि कुछ यात्रियों को अगले दिन के लिए रिशेडयूल किया गया.
एयरपोर्ट पर प्रीपेड ऑटो सेवा बंद होने से हवाई यात्रियों को हो रही परेशानी
पिछले छह महीने से पटना एयरपोर्ट की प्रीपेड आॅटो सेवा बंद है. इससे हवाई यात्रियों को परेशानी हो रही है. इसके कारण सामान लेकर कई बार यात्रियों को पीर अली मार्ग स्थित एयरपोर्ट के मुख्य दरवाजे तक पैदल ही आना पड़ता है. देर रात में यात्रियों को और भी अधिक परेशानी हो रही है. सामान्य टैक्सी और ओला की उपलब्धता उस समय बहुत कम हो जाती है.
ऐसे में प्रीपेड आॅटो भी नहीं मिलने पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है या सामान्य ऑटो रिक्शा से जाना पड़ता है. सामान्य ऑटो पर बैठ कर शहर की अंधेरी सड़कों और गलियों से देर रात गुजरने में असुरक्षा का एहसास होता है. एयरपोर्ट के निदेशक आरएस लाहौरिया ने जगह की कमी के कारण प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू करने में असमर्थता जतायी है.
पिछले महीने हमने ऑनलाइन टैक्सी स्टैंड के लिए टेंडर निकाला था. नयी बिल्डिंग के निर्माण तक ही यह सुविधा देनी संभव थी, क्योंकि निर्माण के दौरान पार्किंग की जगह टर्मिनल भवन बनना है. लेकिन कोई टेंडर भरने नहीं आया.
– आरएस लाहौरिया,
निदेशक, पटना एयरपोर्ट
चेकइन बैगेज में मिला 50 राउंड कारतूस
मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट SG8145 से दिल्ली जा रहे मुजफ्फरपुर के व्यवसायी राजेश पांडेय के चेक इन बैगेज की एक्सरे जांच के दौरान उसमें 0.32 बोर के 50 राउंड कारतूस मिले. पूछताछ के दौरान राजेश ने बताया कि यह उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर का है, लेकिन विमान खुलने तक वह अपना लाइसेंस जांच अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सकें.
लिहाजा उनके कारतूस को जब्त करते हुए शाम छह बजे उन्हें एयरपोर्ट थाना को सुपुर्द कर दिया गया. बाद में राजेश ने अपना लाइसेंस मंगवा लिया था, जिसके सत्यापन के बाद एयरपोर्ट थाने ने उन्हें छोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन