पटना : CDPO समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी ज्वाइन करने बिहारशरीफ जा रही थी महिला अधिकारी

Updated at : 02 Jul 2018 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
पटना : CDPO समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी ज्वाइन करने बिहारशरीफ जा रही थी महिला अधिकारी

पटना : राजधानी से सटे बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. घटना में बिहारशरीफ ग्रामीण की महिला सीडीपीओ संगीता कुमारी और उनके ड्राइवर श्रीनाथ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि, दूसरी गाड़ी में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जा […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी से सटे बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. घटना में बिहारशरीफ ग्रामीण की महिला सीडीपीओ संगीता कुमारी और उनके ड्राइवर श्रीनाथ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि, दूसरी गाड़ी में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जा रहा है कि पटना से बिहार शरीफ जा रही एक ऑल्टो कार के अगले हिस्से का एक टायर फट गया. जिसके बाद कार से ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया. कार अपनी लेन को छोड़ कर बख्तियारपुर से पटना आनेवाली लेन में चली गयी और सामने से आ रही एक स्कोर्पियो से जा टकरायी.

जानकारी के मुताबिक, सीडीपीओ अपनी ड्यूटीज्वाइन करने जा रही थीं. बताते चले कि बिहार शरीफ से पूर्व संगीता फतुहा में पदस्थापित थी. दूसरी तरफ, आल्टो कार रोड की लेन को पार कर जिस स्कोर्पियो से टकरायी थी, उसमें बैठी खुशबू कुमारी और इनका ड्राइवर राहुल गंभीर रूप से घायल हो गये है. खुशबू के चेहरे को काफी नुकसान पहुंचा है. उनका पैर भी टूट गया है. गाड़ी में एक बच्चा भी था. जो सुरक्षित है. खुशबू पटना ट्रेन पकड़ने जा रही थी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं, दोनों मृतकों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन