पटना : अब शटडाउन से भी लोग हो रहे परेशान

Updated at : 02 Jul 2018 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अब शटडाउन से भी लोग हो रहे परेशान

पटना : ट्रिपिंग से पटना के लोग पहले से ही परेशान हैं. राजधानी के कई मोहल्लों में इन दिनों एक दिन में तीन से चार बार तक बिजली जाती है. कभी यह 10-20 मिनट में ही आ जाती है तो कभी दुबारा बिजली आने में डेढ़-दो घंटे तक भी लग जा रहे हैं. राजवंशी नगर, […]

विज्ञापन
पटना : ट्रिपिंग से पटना के लोग पहले से ही परेशान हैं. राजधानी के कई मोहल्लों में इन दिनों एक दिन में तीन से चार बार तक बिजली जाती है. कभी यह 10-20 मिनट में ही आ जाती है तो कभी दुबारा बिजली आने में डेढ़-दो घंटे तक भी लग जा रहे हैं.
राजवंशी नगर, शास्त्रीनगर, सीडीए कॉलोनी, पुनाईचक, शिवपुरी, आनंदपुरी, कंकड़बाग, लोहिया नगर, चांदमारी रोड, पोस्टल पार्क, राजेंद्र नगर, एसके पुरी आदि के लोग इससे पहले से ही परेशान हैं. अब प्रोजेक्ट वर्क के कारण शटडाउन भी दुबारा शुरू हो गया है, जिसे गर्मी में बिजली कटने से आम लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए दो महीना पहले पेसू द्वारा बंद कर दिया गया था. शनिवार से यह दोबारा शुरू हो गया है.
इसकी शुरूआत जक्कनपुर पीएसएस क्षेत्र से हुई. हालांकि पहले दिन साहित्य सम्मेलन, कदमकुआं, भट्टाचार्या रोड, नवल किशोर रोड और लालजी टोला जैसे गिने-चुने क्षेत्रों की ही बिजली गुल रही, लेकिन सोमवार से इसके क्षेत्र विस्तार की आशंका है. दोपहर की गर्मी और उमस को बिना पंखे लोगों के लिए झेलना मुश्किल होगा और लोगों की परेशानी इससे और बढ़ जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन