मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रोकने के लिए 10 सर्कुलर रोड पर लगायेंगे नो एंट्री का बोर्ड : तेज प्रताप

पटना:बिहार के मुख्यमंत्रीसहजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 10 सर्कुलर रोड में प्रवेश से रोकने के लिये राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव नो एंट्री का बोर्ड लगायेंगे. बुधवार कोबिहारके मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए तेजप्रतापयादव ने कहा कि बोर्ड पर लिखा होगा नीतीश चाचा नाे एंट्री. […]
पटना:बिहार के मुख्यमंत्रीसहजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 10 सर्कुलर रोड में प्रवेश से रोकने के लिये राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव नो एंट्री का बोर्ड लगायेंगे. बुधवार कोबिहारके मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए तेजप्रतापयादव ने कहा कि बोर्ड पर लिखा होगा नीतीश चाचा नाे एंट्री. उन्होंने कहा कि ये लोग हताश हो चुके हैं. विधान सभा क्षेत्र बदलने और लोकसभा चुनाव लड़ने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी रुचि बिहार की राजनीति में है. वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते. महुआ से ही विधान सभा का चुनाव लड़ेंगे.
तेज प्रताप यादव ने हमला तेज करते हुए आगे कहा, बिहार में लूट-हत्या हो रहा है, लेकिन सरकार अपना काम करने की जगह लालू प्रसाद के घर में घुस रही है. सरकार को व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए. मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के पास भी हजारों करोड़ की संपत्ति है. हम यह काम नहीं करते, यह काम वही लोग करते हैं जो हताश हो चुके हैं.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि सुशील मोदी खुलासे की धमकी न दें. तेज प्रताप डरने वाला नहीं है. डिप्टी सीएम को चुनाैती देने के अंदाज में कहा कि बंद कमरे में प्रेस कांफ्रेंस करने से खुलासा नहीं होता, जनता के बीच सड़क पर आकर खुलासा करें. प्रधान मंत्री पर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कोमा में चले गये हैं. देश में रोज बलात्कार हो रहा है और मोदी सोये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




