पटना : बाइकर्स गैंग ने कातिब से लूटे तीन लाख
Updated at : 30 Jun 2018 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी में पीड़ित के घर के दरवाजे पर दिया घटना को अंजाम पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र की बजरंगपुरी में बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने बैंक से रुपये लेकर आये व्यक्ति से रुपयों से भरा बैठ घर के दरवाजे के पास से लूट कर फरार हो गये. बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद […]
विज्ञापन
पटना सिटी में पीड़ित के घर के दरवाजे पर दिया घटना को अंजाम
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र की बजरंगपुरी में बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने बैंक से रुपये लेकर आये व्यक्ति से रुपयों से भरा बैठ घर के दरवाजे के पास से लूट कर फरार हो गये. बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है. पीड़ित ने लूट की सूचना आलमगंज थाने की पुलिस को दी है.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच आरंभ की. थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर छापेमारी में जुटी है. घटना के संबंध में पीड़ित अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार की दोपहर लगभग सवा एक बजे अगमकुआं स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद साह के साथ बैंक से तीन लाख रुपये लेकर बाहर निकले.
कपड़े के थैले में तीन लाख रुपये रख वे राजेंद्र प्रसाद के साथ मोपेड से बजरंगपुरी स्थित घर की ओर चल पड़े. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि साथ रहे राजेंद्र प्रसाद को बजरंगपुरी स्थित गायत्री मैरेज हाॅल के पास आवास पर उतार अपने घर की बढ़े. जब घर के समीप पहुंचे, तो गेट खोल रहे थे, उसी समय एक बाइक पर सवार दो युवक आये.
पता पूछा व लूट लिया
बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, उसने ही आवाज लगायी अंकल-अंकल सुरेंद्र बाबू का मकान कहां है. इस पर वे कुछ जवाब दे पाते कि इससे पहले की बाइक पर सवार दूसरे युवक उनके हाथ से थैला झपट लिया. इसके बाद भागने लगे. उन्होंने शोर मचाया, तो आसपास के लोग जुटे. काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे भाग निकले.
हालांकि वहां पर लगे सीसीटीवी लूट की वारदात कैद हो गयी है. पीड़ित ने बताया कि थैले का हैंडल उनके हाथ में रह गया. दिनदहाड़े हुई घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. पीड़ित अरुण कुमार सिटी कोर्ट में कातिब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




