पटना : डिप्टी सीएम ने बहन-भतीजी की मदद से किया सृजन घोटाला : तेजस्वी यादव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बैंक स्टेटमेंट को आधार बनाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने किया दावा पटना : नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के खिलाफ खुलासा कर दिया. सृजन महिला विकास सहयोग समिति के बैंक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया. इसमें सवा करोड़ रुपये के लेनदेन का ब्योरा […]
विज्ञापन
बैंक स्टेटमेंट को आधार बनाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने किया दावा
पटना : नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के खिलाफ खुलासा कर दिया. सृजन महिला विकास सहयोग समिति के बैंक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया.
इसमें सवा करोड़ रुपये के लेनदेन का ब्योरा है. इसी आधार दावा किया है कि सृजन घोटाले में डिप्टी सीएम, उनकी बहन रेखा मोदी और भतीजी उर्वशी ने मिलकर करोड़ों रुपये की काली कमाई की. मुख्यमंत्री पर भी मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को खुलासा किया था कि तेजस्वी प्रसाद ने लोहे कारोबार से करोड़ों की कमाई की, लेकिन इस तथ्य को चुनाव आयोग से छिपाया.
पलटवार में नेता विरोधी दल ने दूसरे दिन बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले के तार सीधे सुशील मोदी और और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जोड़ दिये. तेजस्वी का कहना है कि डिप्टी सीएम ने बहन रेखा मोदी और भतीजी उर्वशी मोदी ने 2500 करोड़ के सृजन घोटाले में करोड़ों रुपये की कमाई की. यह केवल आरोप नहीं है इस बात के पुख्ता प्रमाण भी हैं.
उन्होंने कहा कि प्रमाण और दस्तावेज तो सीबीआई के पास भी हैं लेकिन वह नीतीश कुमार और सुशील मोदी को बचा रही है. सृजन घोटाले में सीधे संलिप्त सुशील मोदी को नामजद कर रही है और नहीं उनसे पूछताछ कर रही है.
नीतीश कुमार की निगरानी में सृजन घोटाले की लूट हुई. नीतीश कुमार घोटाले की जानकारी होने के बाद भी इसकी अनदेखी करते आ रहे हैं. तेजस्वी ने वित्त मंत्रालय-आरबीआई के हस्तक्षेप के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर सवाल भी खड़ा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










