ePaper

सीएम नीतीश से सात देशों के भारतीय उच्चायुक्तों, राजदूतों ने शिष्टाचार मुलाकात की

Updated at : 27 Jun 2018 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश से सात देशों के भारतीय उच्चायुक्तों, राजदूतों ने शिष्टाचार मुलाकात की

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में सात देशों के भारतीय उच्चायुक्तों/राजदूतों ने मुलाकात की. बिहार परिदर्शन पर आये भारतीय उच्चायुक्तों/राजदूतों में अधिकतर बिहार निवासी हैं. मुख्यमंत्री से मिलने आये दल में बहरीन में भारतीय राजदूत आलोक कुमार सिन्हा, यूक्रेन में भारतीय राजदूत मनोज कुमार भारती, नामीबिया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में सात देशों के भारतीय उच्चायुक्तों/राजदूतों ने मुलाकात की. बिहार परिदर्शन पर आये भारतीय उच्चायुक्तों/राजदूतों में अधिकतर बिहार निवासी हैं. मुख्यमंत्री से मिलने आये दल में बहरीन में भारतीय राजदूत आलोक कुमार सिन्हा, यूक्रेन में भारतीय राजदूत मनोज कुमार भारती, नामीबिया में भारतीय उच्चायुक्त कुमार तूहिन, मैक्सिको में भारतीय राजदूत मुक्तेश कुमार परदेशी, कजाखस्तान में भारतीय राजदूत प्रभात कुमार, सूडान में भारतीय राजदूत रविन्द्र प्रसाद जायसवाल एवं सेनेगल में भारतीय राजदूत राजीव कुमार शामिल थे.

इन राजदूतों ने भारतीय विदेश नीति में राज्यों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया है. भारतीय उच्चायुक्तों/राजदूतों ने बताया कि उन देशों में बिहारी पर्व त्योहार, खान-पान को पसंद किया जाता है. बिहार के जिन क्षेत्रों को और विकसित करने की संभावना है, उसके बारे में भी अपने सुझाव दिये. मुख्यमंत्री ने भारतीय उच्चायुक्तों/राजदूतों के दल को बिहार में किये जा रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी.

मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने भारतीय उच्चायुक्तों/राजदूतों के दल के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया. इस मुलाकात के दौरान विकास आयुक्त शशि शेखर शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन