रालोसपा की इफ्तार पार्टी आज, नीतीश कुमार और सुशील मोदी को न्योता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : रालोसपा ने इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित एनडीए घटक दलों के नेताओं को न्योता दिया है.रालोसपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को अंजुमन इस्लामिया हॉल में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है. इसमें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा […]
विज्ञापन
पटना : रालोसपा ने इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित एनडीए घटक दलों के नेताओं को न्योता दिया है.रालोसपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को अंजुमन इस्लामिया हॉल में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है. इसमें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा शामिल होंगे.
साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लोजपा नेता रामविलास पासवान सहित एनडीए के तमाम नेता आमंत्रित किये गये हैं. एनडीए के भोज में उपेंद्र कुशवाहा के शामिल नहीं होने के बाद राजनीति से जुड़े लोग इस बात का कयास लगा रहे हैं कि रालोसपा की इफ्तार पार्टी में कौन-कौन से नेता शामिल हो रहे हैं या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










