...जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, वोट नहीं, विकास के लिए राजनीति करता हूं मैं

Updated at : 08 Jun 2018 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
...जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, वोट नहीं, विकास के लिए राजनीति करता हूं मैं

करगहर (रोहतास) : मैं वोट के लिए नहीं, बिहार के विकास के लिए राजनीति करता हूं. कुछ लोग राजनीति के नाम पर सता के गलियारे तक पहुंचने के लिए जातीय समीकरण बनाते हैं और समाज में हो रहे अच्छे कार्यों को भी गलत साबित करने के लिए दुष्प्रचार करते रहते हैं. लेकिन, मैं इसमें विश्वास […]

विज्ञापन
करगहर (रोहतास) : मैं वोट के लिए नहीं, बिहार के विकास के लिए राजनीति करता हूं. कुछ लोग राजनीति के नाम पर सता के गलियारे तक पहुंचने के लिए जातीय समीकरण बनाते हैं और समाज में हो रहे अच्छे कार्यों को भी गलत साबित करने के लिए दुष्प्रचार करते रहते हैं.
लेकिन, मैं इसमें विश्वास नहीं करता और न ही इसको तवज्जो देता हूं. यह बात गुरुवार को करगहर में सूबेदार सिंह महाविद्यालय के संस्थापक व भूमिदाता की मूर्ति का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस कार्यक्रम में शामिल होकर बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि एक ऐसा व्यक्ति, जिन्होंने शिक्षित न होकर भी इस ग्रामीण इलाके में महाविद्यालय का निर्माण करा शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त खाई को पाटने का काम किया. वह व्यक्ति आम नहीं, बल्कि समाज व देश के हित में सोचने वाले खास लोगों की श्रेणी में श्रेष्ठ है.
उन्होंने कहा कि उनके वंशजों को भी उनके मार्ग पर चल कर उनकी इस ख्याति को बरकरार रखना चाहिए. मुख्यमंत्री ने राजनीति करनेवालों को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति में लाभ का नहीं, देश व समाज हित का काम करना चाहिए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग विकास के लिए हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वह चाहे स्वास्थ्य हो, समाज कल्याण हो, बुनियादी ढांचे का निर्माण हो, पुल-पुलिया का निर्माण हो या शिक्षा का क्षेत्र हो. शिक्षा में सुधार के लिए चार लाख शिक्षकों की बहाली की है. आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों के सभी खाली पदों को भरा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन