लंगर में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों पर नहीं लगेगा जीएसटी, सीएम नीतीश ने केंद्र को दिया धन्यवाद

पटना:बिहारके मुख्यमंत्रीसहजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लंगर में उपयोग की जानेवाली राशन सामग्रियों पर से जीएसटी हटाने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया है. सीएम ने ट्वीट कर केंद्र को धन्यवाद दिया है. गौर हो कि धार्मिक संस्थानों द्वारा चलाये जा रहे लंगर के लिए खरीदी जा रही सामग्री पर लगाये जा […]
पटना:बिहारके मुख्यमंत्रीसहजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लंगर में उपयोग की जानेवाली राशन सामग्रियों पर से जीएसटी हटाने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया है. सीएम ने ट्वीट कर केंद्र को धन्यवाद दिया है.
लंगर में उपयोग की जाने वाली राशन सामग्रियों पर जीएसटी के तहत छूट देने के हमारे अनुरोध को मानने और इस सकारात्मक पहल के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद एवं आभार।
श्री @arunjaitleyhttps://t.co/Z8bada7gAU
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 2, 2018
गौर हो कि धार्मिक संस्थानों द्वारा चलाये जा रहे लंगर के लिए खरीदी जा रही सामग्री पर लगाये जा रहे जीएसटी के कारण धार्मिक संस्थानों का खर्च ज्यादा होता था. धार्मिक संस्थानों के साथ-साथ आम लोगों को भी कठिनाई होती थी. धार्मिक संस्थानों द्वारा चलाये जा रहे लंगर के लिए खरीदी जा रही सामग्री को जीएसटी से मुक्त करने के लिए बिहार सरकार ने इसी साल 12 अप्रैल को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर अनुरोध किया था.
जिसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने ‘सेवा भोज योजना‘ के तहत धार्मिक संस्थानों से मुफ्त भोजन कराने के लिए खरीदे गये सामान पर वसूले गये जीएसटी को लौटाने का फैसला किया है. इससे धार्मिक संस्थानों तथा आम लोगों को सहूलियत होगी. धार्मिक संस्थानों के लंगर को जीएसटी से मुक्त करने तथा धार्मिक संस्थानों द्वारा मुफ्त भोजन कराने के लिए खरीदे गये सामान पर वसूले गये जीएसटी को लौटाने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




