ePaper

CM नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट ''सभ्यता द्वार'' तैयार, बनेगा पटना का नया लैंडमार्क, आज शाम को होगा लोकार्पण

Updated at : 20 May 2018 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
CM नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट ''सभ्यता द्वार'' तैयार, बनेगा पटना का नया लैंडमार्क, आज शाम को होगा लोकार्पण

पटना : मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और नयी दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर गंगा के तट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सभ्यता द्वार’ बन कर तैयार हो गया है. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस ‘सभ्यता द्वार’ का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद लोग हरियाली और रोशनी के साथ चमचमाते सभ्यता […]

विज्ञापन

पटना : मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और नयी दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर गंगा के तट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सभ्यता द्वार’ बन कर तैयार हो गया है. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस ‘सभ्यता द्वार’ का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद लोग हरियाली और रोशनी के साथ चमचमाते सभ्यता द्वार को देख पायेंगे. गांधी मैदान के उत्तर बापू सभागार और ज्ञान भवन के बीच गंगा के तट पर सभ्यता द्वार सज-धज कर पूरी तरह तैयार है.

‘सभ्यता द्वार’ में पत्थर लगाने का काम पूरा होने के साथ लाइटिंग का काम भी पूरा हो गया है. 32 मीटर ऊंचा और आठ मीटर चौड़ा सभ्यता द्वार के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सभ्यता द्वार के शीर्ष पर चार शेर वाला अशोक स्तंभ है, जो रात में रोशनी से जगमग करेगा. सभ्यता द्वार पर राजस्थान से मंगाये गये रेड एंड व्हाइट सैंड स्टोन लगाये गये हैं. भवन निर्माण विभाग ने सभ्यता द्वार के आसपास बागवानी कर इसे खूबसूरत बनाया है.

‘सभ्यता द्वार’ पर महापुरुषों की उक्तियां लिखी गयी है. एक तरफ महात्मा बुद्ध और सम्राट अशोक, तो दूसरी तरफ महावीर और मेगास्थानीज की उक्ति को स्थान दिया गया है. पटना का नया लैंडमार्क बननेवाला ‘सभ्यता द्वार’ बिहार को गौरव दिलानेवाले महापुरुषों की याद दिला रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन