मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में कृषि महाभियान सह बीज वाहन रथों को किया रवाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 4:14 PM
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय पटना के सामने बने मंच से खरीफ महाअभियान-सह-महोत्सव 2018 के अवसर पर कृषि महाभियान-सह-बीज वाहन विकास वाहन रथों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिये रवाना किया. कृषि विभाग द्वारा खरीफ मौसम में संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराने के […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय पटना के सामने बने मंच से खरीफ महाअभियान-सह-महोत्सव 2018 के अवसर पर कृषि महाभियान-सह-बीज वाहन विकास वाहन रथों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिये रवाना किया.
कृषि विभाग द्वारा खरीफ मौसम में संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित जिला के अंतर्गत प्रखंड/ग्राम पंचायत/ग्राम स्तर पर किसानों के बीच कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रत्येक जिले के लिये दो-दो रथों को रवाना किया गया है. इनमें से एक खरीफ महाभियान-सह-महोत्सव रथ तथा दूसरा बीज वाहन विकास रथ है, जिस पर खरीफ फसलों के बीज एवं इनके बीजोपचार हेतु कीटनाशी रसायन उपलब्ध रहेगा. इसके द्वारा चयनित किसानों को अॉनदस्पॉट अनुदान पर उपलब्ध कराते हुए बीजोपचार भी किया जायेगा.
इस अवसर पर कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार सिंह, प्रधान सचिव कृषि सुधीर कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय अनुपम कुमार, कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक उद्यान अरविंदर सिंह, जिलाधिकारी पटना कुमार रवि सहित कृषि विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं सभी जिलों के परियोजना निदेशक, आत्मा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










