तेज प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे ''शत्रुघ्न'' ने कही ये बड़ी बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2018 5:12 PM
पटना:भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए आज पटना पहुंचे हैं. इस दौरानभाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लालूप्रसाद यादव से अपनी पुरानी दोस्ती और बेहद करीबी रिश्ते का इजहार करते हुए कहा,वे खुल कर बोल रहे है कि […]
पटना:भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए आज पटना पहुंचे हैं. इस दौरानभाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लालूप्रसाद यादव से अपनी पुरानी दोस्ती और बेहद करीबी रिश्ते का इजहार करते हुए कहा,वे खुल कर बोल रहे है कि वो तेजप्रताप की शादी में शामिल होने आए हैं.
साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में चुनाव हो रहा है. इस वक्त पर मंदिर में पूजा करते जिस तरह से पीएम को मीडिया में दिखाया जा रहा, क्या वो कंडेम्पड ऑफ कोर्ट नहीं है. इनसबके बीच तेज प्रताप की शादी में लालू प्रसाद और सीएम नीतीश के मुलाकात पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि शादी के मौके पर दोनों मिलेंगे. उनके पहले से एक दूसरे के साथ अच्छे संबंध रहे हैं.
ये भी पढ़ें…तेज प्रताप की शादी में शरीक होने के लिए पत्नी डिंपल के साथ पटना पहुंचे अखिलेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










