ePaper

बिहार विधान परिषद : नवनिर्वाचित 11 सदस्यों का शपथ ग्रहण सात को

Updated at : 04 May 2018 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद : नवनिर्वाचित 11 सदस्यों का शपथ ग्रहण सात को

पटना : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सात मई को आयोजित किया जायेगा. शपथ ग्रहण समारोह परिषद के एनेक्सी भवन में आयोजित किया जायेगा. 11 सीटों पर पूर्व में निर्वाचित होनेवाले विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल पांच मई को समाप्त हो रहा है. विधानसभा कोटे से नव निर्वाचित सदस्यों […]

विज्ञापन
पटना : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सात मई को आयोजित किया जायेगा. शपथ ग्रहण समारोह परिषद के एनेक्सी भवन में आयोजित किया जायेगा. 11 सीटों पर पूर्व में निर्वाचित होनेवाले विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल पांच मई को समाप्त हो रहा है. विधानसभा कोटे से नव निर्वाचित सदस्यों को 19 अप्रैल को प्रमाणपत्र दिया गया था. शपथ ग्रहण करनेवालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरी बार परिषद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी शपथ लेंगी. इसके अलावा नव निर्वाचित सदस्यों में जदयू के रामेश्वर महतो व खालिद अनवर, भाजपा नेता व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, संजय पासवान, राजद के डॉ रामचंद्र पूर्वे, सैयद खुर्शीद मोहसिन, कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्र और हम के संतोष कुमार सुमन विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.
जोकीहाट उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं : जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव को लेकर गुरुवार को अधिसूचना जारी हो गयी. निर्वाचन विभाग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजूनाथ प्रसाद सिंह ने बताया कि पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया.
नामांकन 10 मई तक चलेगा. 11 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 मई तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे. 28 मई को मतदान होगा. 31 को मतगणना होगी. वहीं, उपचुनाव के लिए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को व्यय पर्यवेक्षक बनाया गया है. इधर, राजद अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान शुक्रवार को कर सकता है. सरफराज आलम के परिवार के किसी सदस्य को ही टिकट मिलने की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन