ePaper

सीएम नीतीश ने मनेर शरीफ में की चादरपोशी

Updated at : 28 Apr 2018 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश ने मनेर शरीफ में की चादरपोशी

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मनेर शरीफ स्थित सूफी संत हजरत मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 749वें उर्स मुबारक के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की और राज्य में सद्भाव, समृद्धि, अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी. मनेर शरीफ पहुंच कर मुख्यमंत्री ने सबसे […]

विज्ञापन

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मनेर शरीफ स्थित सूफी संत हजरत मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 749वें उर्स मुबारक के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की और राज्य में सद्भाव, समृद्धि, अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी. मनेर शरीफ पहुंच कर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सूफी संत हजरत मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 749वें उर्स मुबारक के मौके पर खानकाह में तीन दिवसीय उर्स मुबारक का उद्घाटन किया.

मौके पर खानकाह में आयोजित महफिल-ए-समा में भी मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार शरीक हुए. खानकाह में मुख्यमंत्री को टोपी और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री आस्तान-ए-हजरत कुदवतुल आरफीन कुतुबुल अख्ताब सुल्तानुल मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी के मजार पर चादरपोशी की एवं दुआ मांगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन